खोंयरी महादेव मंदिर में भील-भिलाला आदिवासी समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित
राजगढ़। खोंयरी महादेव मंदिर, राजगढ़ में आज भील-भिलाला आदिवासी समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज की संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में जिला कोर कमिटी के सदस्य रोड सिंह सरपंच, मुकेश पंडा, राम प्रसाद भिलाला, देवेंद्र सिंह भिलाला, दिलीप भिलाला, भगतसिंह पंडा एवं सुरेश भिलाला विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान राजगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सुरेश भिलाला को ब्लॉक अध्यक्ष राजगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारी का
समाजजनों ने स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली, के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला का भी समाजजनों द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गजराज सिंह चौहान का भी स्वागत
किया गया।जिला कोर कमिटी से रोड सिंह भिलाला, भगतसिंह सिंह भिलाला एवं मुकेश पंडा का भी समाजजनों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।बैठक में समाज के राधेश्याम भिलाला, गोविंद
भिलाला, गोपाल भिलाला, जीतेंद्र भिलाला, मनोहर सिंह, राकेश भिलाला सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज की एकजुटता एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।