वार्ड 11 में निर्दलीय उम्मीदवार को वार्ड वासियो ने केलो के फलों से तोला
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा के वार्ड नम्बर 11 गाड़री खेड़ा में वार्ड वासियो ने अपने पूर्व भाजपा पार्षद व अभी निर्दलीय उम्मीदवार योगेश पारीक को केलो के फलो से तोला गया।वार्ड वासियो ने बताया कि पहले हमारा वार्ड में बहुत सालों से सड़क नही थी नही थी सब वार्डवासी कीचड़ में चलते थे तब पार्षद ने हमारे वार्ड में सड़के बनवाई,नालियां बनवाई व बहुत से छोटे-मोटे कार्य वार्ड वासियो के करवाये।
सभी वार्ड वासियो ने निर्दलीय उम्मीदवार को फलों से तोल कर भारी मतों से विजय होने का आशीर्वाद दिया और आगे के कार्यो को पूर्ण करने को कहा जैसे बालूराम खटीक के सामने जो कुआँ बना हुआ है उसको थोड़ा ऊपर कर के उस पर झाली लगाने का
कार्य,गायों की बनी हुई पो दो-दो ईंटे लगाकर पो को ऊपर किया जाएगा व लोगो को पीने के लिए नल की टूटिया लगाई जाएगी एवं बालूराम खटीक के यहा से फ़ास्ट बालाजी रोड तक सड़क बनाई जाएगी।