छात्र प्रभाकर के जन्मदिन पर छात्रावास में शिक्षण सामग्री वितरित

IMG-20260911-WA0001

पचोर। छात्र प्रभाकर के जन्मदिन के अवसर पर बालक विमुक्त जाति छात्रावास, पचोर में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है ।

शिक्षण सामग्री का वितरण छात्र प्रभाकर के पिता एवं इंजीनियर सत्येंद्र जाटव, जिला अध्यक्ष पालक महासंघ तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पालक महासंघ देवेंद्र सिंह भिलाला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक विजय गुमास्ता उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सामग्री का

वितरण करना सराहनीय कार्य है। इससे छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के दौरान छात्रावास के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पचोर के विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने बताया कि पचोर के छात्रावासों में शासन की ओर से

विद्यार्थियों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने छात्र प्रभाकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की कामना की।

About The Author