संगठन सृजन अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पचोर में प्रारंभ

IMG-20260915-WA0042

पचोर, 15 सितंबर 2026, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को पचोर स्थित रेड कार्पेट होटल में प्रारंभ हुआ।

शिविर का आयोजन 15 एवं 16 सितंबर को किया जा रहा है।प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, पदाधिकारियों की नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ाना तथा संगठन की विचारधारा, संविधान और आधुनिक तकनीक से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है।

शिविर में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी ने “संगठन में प्रशिक्षण का महत्व एवं आवश्यकता” विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रशिक्षित, अनुशासित और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध

कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है। प्रशिक्षण के माध्यम से पदाधिकारियों को संगठन को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा मिलती है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री

प्रियव्रत सिंह ने “भारत निर्माण की कहानी” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भारत के निर्माण एवं विकास में कांग्रेस की भूमिका, स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में कांग्रेस के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने पदाधिकारियों से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने

के साथ आमजन की समस्याओं को संगठन के केंद्र में रखते हुए गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कनेक्ट सेंटर के प्रभारी भूपेंद्र सिंह पुरावत ने “कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की कार्यप्रणाली” विषय पर जानकारी दी। उन्होंने संगठन एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने में कनेक्ट सेंटर की भूमिका के बारे में

विस्तार से बताया।प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट ने “संविधान और हम” विषय पर संबोधित करते हुए संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी।वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के उपाध्यक्ष चिराग सिंह परमार ने सोशल मीडिया की उपयोगिता एवं तकनीकी विषय पर प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग तथा सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने के तरीकों की जानकारी दी।प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 16 सितंबर को चुनाव प्रबंधन, जनसंपर्क, बूथ स्तर पर चुनाव प्रबंधन तथा आगामी चुनावी

गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ के इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई कार्यशैली के साथ बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा प्रशिक्षित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करना है।

About The Author