छात्रों की गूंज में 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने उठाए शिक्षा, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल
पचोर। पचोर में बुधवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। दो घंटे से अधिक चले संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल अतिथियों के सामने सीधे रखे।
विद्यार्थियों ने पेपर लीक, बढ़ती फीस, बेरोजगारी, रोजगार के सीमित अवसर, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी जैसे मुद्दे उठाए। विद्यार्थियों ने परीक्षा आयोजित होने के बाद लंबे समय तक परिणाम घोषित नहीं होने और इसकी जिम्मेदारी तय किए जाने को लेकर भी सवाल किए।जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री
प्रियव्रत सिंह ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे बिना झिझक अपनी समस्याएं और सवाल सामने रख सकें। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं।
इन समस्याओं और सुझावों को जिम्मेदार मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।छात्राओं ने भी बेबाकी से रखी अपनी बातसंवाद के दौरान छात्रा जया कुशवाह ने प्रतियोगी परीक्षा में कुछ अंकों से चयन से वंचित रहने तथा कथित रूप से रिश्वत की मांग किए जाने जैसी समस्या को लेकर सवाल
उठाया। वहीं छात्रा रुशाली ने भी अपनी बात रखते हुए बताया कि उन्हें छह भाषाओं का ज्ञान है और विद्यार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों को अतिथियों के समक्ष रखा।विद्यार्थियों ने नौकरी मिलने के बाद भर्ती स्थायी नहीं होने तथा कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों से जुड़े सवाल भी किए।
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर भी जवाब मांगे गए।राष्ट्रीय स्तर तक समस्याएं पहुंचाने का आश्वासनकार्यक्रम में विद्यार्थियों के सवालों को अतिथियों ने सुना और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
साथ ही विद्यार्थियों को इंदौर में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण विभाग प्रभारी महेंद्र जोशी,
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवा दीक्षित ने किया।