बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस का विद्युत विभाग घेराव,जमकर की नारेबाजी दतिया
दतिया शहर में बढ़ती बिजली समस्याओं,मनमाने एवं अत्यधिक बिजली बिल,स्मार्ट मीटर की शिकायतों तथा अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को दतिया शहर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष मौहम्मद अरसद रज्जन भाई के नेतृत्व में विद्युत विभाग का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर
नारेबाजी करते हुए आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग उठाई प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 6 सूत्रीय ज्ञापन जिले के बिजली विभाग के मुख्य महाप्रबंधक धर्मेंद्र कौशिक को सौंपा ज्ञापन में मनमाने बिजली बिलों की जांच कर सुधार करने,स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने,अघोषित
बिजली कटौती बंद करने, जर्जर विद्युत लाइनों एवं खंभों को दुरुस्त करने,खराब ट्रांसफार्मर एवं फॉल्ट की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा उपभोक्ताओं के लिए प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने की मांग की गई इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि बिजली की बढ़ती समस्याओं से आम जनता परेशान है। उपभोक्ताओं को राहत देना विद्युत विभाग की
जिम्मेदारी है और शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि मनमाने बिजली बिल और अघोषित कटौती ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है कांग्रेस जनता की आवाज को लगातार उठाती रहेगी और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष
अशोक दांगी बगदा, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मौहम्मद अरसद रज्जन भाई, अजय शुक्ला, पार्षद मुन्ना खान, उत्तम कुशवाहा, रक्कू सेन, पूर्व पार्षद अतुल यादव, पुष्पराज राजपूत, रामकुमार मोंगिया, अभिषेक तिवारी, बी एल के, बांबी खान, जाकिर मंसूरी, मंडलम अध्यक्ष सद्दाम खान, देव
गौतम, अमित श्रीवास्तव, महिपाल गुर्जर, जसवंत बघेल, पवन अहिरवार, अजय पटवा, अरविन्द यादव पठ्ठापुरा, डां राकेश खरे, के पी यादव, अंकित पटेल, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, छोटू बुंदेला, श्रीराम सेन, अमरीश बाल्मीकि, पवन बेडर, अमित पाठक प्रमोद बंशकार, बीरू दांगी, मनीष दांगी, राघवेंद्र जादौन,
काले खां, पार्षद जीतू प्रजापति, राजा कुरैशी, अंकित पटैल, गोलू कुशवाहा, शानू सिद्दीकी, राजू खान, हरनाम कुशवाहा, भरत चौधरी, शैलेश राजा, राजा भैया, अजमेर चौहान, सीताराम अहिरवार, ममुताज शेख, रामबीर दांगी, संजीव दांगी, मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित आदि उपस्थित रहे!