वीर सावरकर कॉलेज में बाल कैंसर एवं एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

IMG-20260917-WA0008

पचोर। लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर द्वारा गोल्ड सितंबर–बाल कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत बुधवार को वीर सावरकर कॉलेज, पचोर में बाल कैंसर एवं एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गंभीर स्वास्थ्य विषयों के प्रति

जागरूक करते हुए कैंसर तथा एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम में लायन डॉ. अनुराग राणा ने विद्यार्थियों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, समय पर पहचान, आवश्यक जांच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान और उचित उपचार से बीमारी के गंभीर प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।वहीं डॉ. आनंद सूर्यवंशी ने

विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के कारण, संक्रमण के प्रमुख माध्यम, बचाव के उपाय तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य संबंधी प्रमाणिक जानकारी अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।वीर सावरकर कॉलेज के प्राचार्य लायन प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा

बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं में सही स्वास्थ्य जानकारी का प्रसार उन्हें स्वयं जागरूक बनाने के साथ-साथ समाज को भी जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम में लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर के अध्यक्ष लायन डॉ. आई. ए. अंसारी ने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य केवल सेवा गतिविधियां करना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य एवं सामाजिक विषयों को लेकर जागरूकता पैदा करना भी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा अपने आसपास भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।लायंस क्लब सचिव लायन डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्य लायन आरिफ

खान, लायन प्रकाश जायसवाल एवं लायन मनोज अहिरवार सहित कॉलेज के शिक्षणगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में रेड रिबन क्लब के प्रभारी श्री रविन्द्र मेवाड़ा द्वारा उपस्थित अतिथियों, वक्ताओं, कॉलेज प्रबंधन, शिक्षणगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर द्वारा

आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बाल कैंसर, एचआईवी/एड्स एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सही स्वास्थ्य जानकारी का प्रसार करना रहा।

About The Author