श्रद्धा-सुमन अर्पित कर शिक्षा की ज्योत जलाई, राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह को किया याद

IMG-20260920-WA0028

श्रद्धा-सुमन अर्पित कर शिक्षा की ज्योत जलाई, राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह को किया याद

  • lदीप प्रज्वलित कर मनाया बलिदान दिवस, आदिवासी विद्यार्थियों को वितरित किए पेन l

पचोर। ग्राम सरेडी स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह बालक आश्रम (छात्रावास) में गोंडवाना के जननायक एवं क्रांतिकारी योद्धा अमर शहीद राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ हुई

। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों, स्टाफ एवं उपस्थित अतिथियों ने दोनों वीर योद्धाओं को याद कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के दौरान आदिवासी विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पेन वितरित किए गए। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने जीवन में बेहतर लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति विकास परिषद (नई दिल्ली) जिला अध्यक्ष राजगढ़ (मप्र) एवं पालक महासंघ जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला (पत्रकार), पालक महासंघ जिला अध्यक्ष इंजीनियर

सत्येंद्र जाटव, अखिल गोंडवाना महासभा जिला अध्यक्ष समंदर सिंह भिलाला (पत्रकार), पालक संघ उपाध्यक्ष प्रणय यादव, आश्रम अधीक्षक रामबाबू यादव सहित आश्रम का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।देवेंद्र सिंह भिलाला ने कहा कि राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह जैसे महान योद्धाओं का बलिदान हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। आज हम उनके

बलिदान दिवस पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ आदिवासी बच्चों के बीच शिक्षा की ज्योति जगाने का प्रयास कर रहे हैं। कहाँ की आओ हम स्कूल को बचाएं शिक्षा को बचाएं, इस अवसर पर आश्रम (छात्रावास) स्टॉप अर्जुन सिंह यादव, विष्णु प्रसाद दांगी, अनीता दांगी, इंदर सिंह यादव एवं बच्चें उपस्थित रहे l

About The Author