गणपति बप्पा की आकर्षक झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

IMG-20260923-WA0013

दतिया। श्रीगणेश उत्सव के अवसर पर शहर में जगह-जगह गणपति बप्पा की भव्य झांकियां और आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। इसी क्रम में पंडाल समिति द्वारा सजाई गई गणपति बप्पा की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रंग-बिरंगी सजावट, मनमोहक विद्युत रोशनी और आकर्षक साज-सज्जा से सुसज्जित

पंडाल की सुंदरता देखते ही बन रही है।पंडाल समिति के सदस्य राजा सोनी, सागर सोनी, लव सोनी, कुश सोनी, हनु सोनी, युवराज सोनी, पवन सोनी सहित समिति के सदस्यों द्वारा गणपति बप्पा की झांकी को आकर्षक स्वरूप देने के लिए विशेष

तैयारियां की गई हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर रहे हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शाम होते ही पंडाल परिसर में भक्तों की आवाजाही बढ़ जाती है और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठता है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दर्शन एवं पूजा

की व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि गणपति बप्पा की आकर्षक झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है और यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश भी दे रहा है।

About The Author