जिला दतिया में आबकारी विभाग द्वारा जहरीली शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई।
जिला सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद कलेक्टर दतिया स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्दे
शानुसार आज दिनांक 23/09/2026 को दतिया में जहरीली शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मनीष द्विवेदी के मार्ग दर्शन में वृत्त प्रभारी ध्वनि भदौरिया वृत्त भांडेर क्षेत्र अंतर्गत समथरा तिराह पंडोखर के पास पर आरोपी
पवन पुत्र रघुवीर शिवहरे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम डिरौलीपार थाना डीपार के पास से 35 ली हाथ भट्टी मंदिरा एवं वाहन जप्त किया मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही कर
मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)A एवं 49-क के अंतर्गत कुल 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त प्रकरण में जब्त मंदिरा एवं वाहन की अनुमानित मूल्य 117000/- रूपये है। उक्त अभियान सतत् रूप से
जिले में जारी रहेगा।उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक मनोज दिनकर, आबकारी मुख्य आरक्षक विकास पाठक एवं आबकारी महिला आरक्षक याशनिका यादव एवं वाहन चालकों का सराहनीय योगदान रहा।