थाना उनाव, जिला दतिया (म.प्र.)20 वर्षों से बिछड़े वृद्ध को थाना उनाव पुलिस एवं ‘अपना घर आश्रम
डबरा के संयुक्त प्रयासों से मिला परिवार, पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुआ भावुक मिलनपुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के विशेष मार्गदर्शन एवं प्रयासों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाण्डेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा निराश्रित,
जरूरतमंद एवं परिवार से बिछड़े व्यक्तियों की सहायता एवं पुनर्वास के लिए लगातार मानवीय पहल की जा रही है।इसी क्रम में थाना उनाव पुलिस को सूचना मिली कि एक वृद्ध व्यक्ति, जो लंबे समय से अपने परिवार से बिछड़ा हुआ है एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में ग्राम इकारा में एक व्यक्ति के घर पर रह रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल
मौके पर पहुंचकर वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।वृद्ध व्यक्ति के सुरक्षित पुनर्वास हेतु थाना उनाव पुलिस द्वारा ‘अपना घर आश्रम’, डबरा से समन्वय स्थापित कर उसे आश्रम में पहुंचाया गया। इसके पश्चात पुलिस एवं आश्रम प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से उसकी पहचान एवं परिजनों की तलाश के प्रयास किए गए।लगातार किए गए प्रयासों के
परिणामस्वरूप वृद्ध व्यक्ति की पहचान सतीश पुत्र सुखई पटेल, उम्र 60 वर्ष, निवासी टिकरवारा, जिला मंडला के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें आश्रम बुलाया गया।पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुआ भावुक मिलनदिनांक 27 सितंबर
2026 को पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल की उपस्थिति में ‘अपना घर आश्रम’, डबरा में लगभग 20 वर्षों से परिवार से बिछड़े वृद्ध सतीश को उसके परिजनों से मिलाया गया।
वर्षों बाद अपने पति एवं पिता को सामने देखकर परिजनों की आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू छलक उठे।पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने वृद्ध एवं उसके परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात की तथा इस मानवीय कार्य में सहयोग करने वाले ‘अपना घर आश्रम’, डबरा के प्रबंधन एवं सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।आश्रम में निवासरत
महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों से भी मिले पुलिस अधीक्षकइस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने ‘अपना घर आश्रम’ में निवासरत महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी
आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली।पुलिस एवं आश्रम के संयुक्त प्रयासों से बिछड़ा परिवार फिर मिलाथाना उनाव पुलिस एवं ‘अपना घर आश्रम’, डबरा के संयुक्त प्रयासों से
लगभग 20 वर्षों से बिछड़ा वृद्ध अपने परिवार से पुनः मिल सका। इस पहल से वृद्ध को सुरक्षित आश्रय एवं पुनर्वास मिला और उसके परिजनों को उनका वर्षों से बिछड़ा हुआ सदस्य वापस मिल गया।थाना उनाव पुलिस द्वारा भविष्य में भी निराश्रित, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परिवार से बिछड़े व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने तथा उनके परिजनों से मिलाने के लिए संवेदनशीलता एवं
तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा।दतिया पुलिस — कानून व्यवस्था के साथ मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर।