जिला दतिया में आबकारी विभाग द्वारा जहरीली शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

IMG-20260930-WA0001

दतिया। जिला सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद कलेक्टर दतिया स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक मयूर खण्‍डेलवाल एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक 29/09/2026 को दतिया में जहरीली शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मनीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारी ध्वनि भदौरिया वृत्त दतिया

अ क्षेत्र अंतर्गत नई फल मंडी ग्वालियर रोड दतिया पर आरोपी लव कुमार पुत्र उपेंद्र सेन उम्र 23 वर्ष निवासी लिटोरिया वाली गली दतिया से 36 ली. हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)A एवं 49-क के अंतर्गत कुल 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को जेल भेजा गया ।

उक्त प्रकरण में जब्त मदिरा एवं वाहन की अनुमानित मूल्य 7200/- रूपये है। उक्त अभियान सतत् रूप से जिले में जारी रहेगा।उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दिनकर,

आबकारी मुख्‍य आरक्षक विकास पाठक एवं आबकारी महिला आरक्षक याशनिका यादव एवं वाहन चालकों का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author