आंगनवाड़ी केंद्र में मनाया गया आंगन का मिलन” कार्यक्रम,

IMG-20260930-WA0010

कार्यकर्ताओं को मिला प्रशस्ति पत्र lपचोर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पर “आंगन का मिलन” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंगूरी प्रजापति एवं अनीता सोनी को उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में गोद भराई की रस्म भी आयोजित की गई।

प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिला एवं बाल कल्याण तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निष्ठा, समर्पित कार्यशैली एवं सराहनीय योगदान दिया गया है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के कार्यों को

प्रोत्साहित करते हुए उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, छोटे-छोटे बच्चे एवं आंगनवाड़ी सहायिकाएं, वार्ड नंबर 10 जन प्रतिनिधि दिलावर शाक्यवार, शर्मा जी उपस्थित रहै । कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बनाया।

About The Author