जिला स्तरीय राइफल शूटिंग में शाहपुरा के छात्र अथर्व सोनी ने जीता कांस्य पदक
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग (छात्र/छात्रा) 14 वर्ष आयु वर्ग प्रतियोगिता में शाहपुरा के छात्र अथर्व सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।आयोजक विद्यालय श्री महेश शिक्षा सदन उच्च प्राथमिक विद्यालय, भीलवाड़ा में आयोजित यह
प्रतियोगिता 23 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक चली। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अथर्व सोनी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई होना बताया गया है। अब अथर्व सोनी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा l अथर्व सोनी इंडियन पब्लिक स्कूल,
शाहपुरा में अध्ययनरत हैं। उनकी इस उपलब्धि में विद्यालय के कोच नितिन कोठारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अथर्व सोनी की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।