भारतीय जनता पार्टी — रायपुर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न

IMG-20260930-WA0025

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

रायपुर-भारतीय जनता पार्टी रायपुर मंडल की संगठनात्मक बैठक भाजपा मंडल कार्यालय, रायपुर में मंडल अध्यक्ष डॉ. मीरा किराड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया एवं विशिष्ट अतिथि सहाड़ा

विधानसभा प्रवासी प्रभारी सज्जन सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।बैठक में पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्राप्त किए गए।विधायक लादूलाल पितलिया ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।मंडल अध्यक्ष डॉ. मीरा किराड़ ने सभी

कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा अधिक से अधिक पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।बैठक में प्रमुख रूप से—प्रत्येक वार्ड में जमीनी स्तर पर मजबूत एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करना।प्रत्येक वार्ड की आरक्षण स्थिति के अनुसार

योग्य एवं मजबूत संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार करना।संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श।सभी कार्यकर्ताओं का समर्पण, परिश्रम और एकजुटता ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।

About The Author