श्रीराम के जन्म के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोषशाहपुरा में 10 दिवसीय श्री रामलीला का शुभारंभ, महलों के चौक में हुआ भव्य मंचन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। स्थानीय महलों के चौक में रविवार रात 10 दिवसीय श्री रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। वाराणसी के धर्म प्रचारक रामायण मंडल द्वारा शाहपुरा नगर पालिका के सहयोग से आयोजित रामलीला के पहले दिन भगवान श्रीराम के जन्म का सजीव मंचन किया गया।
प्रभु श्रीराम के जन्म का दृश्य आते ही पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।रामलीला के संचालक पंडित राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम दिवस राजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ तथा भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का प्रभावी मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। राम जन्म के प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में मानस
मंडल के पंडित रघुनाथ प्रसाद वैष्णव, शाहपुरा रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह परिहार तथा उप कारागृह के जेलर किशन लाल मीणा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी रामेश्वर लाल धाकड़ सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
वरिष्ठ शिक्षाविद् चंद्र प्रकाश जोशी, अशोक चास्टा, शिक्षक संघ के जिला मंत्री अमर सिंह चौहान और सीताराम जाट सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। अतिथियों द्वारा प्रभु श्री राम की मंगल आरती की गई।आयोजकों के अनुसार रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक किया
जाएगा। 10 दिवसीय श्री रामलीला का समापन 6 अक्टूबर को होगा। आयोजन को लेकर नगरवासियों में उत्साह बना हुआ है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान आयोजन समिति के राजेंद्र बोहरा, सुभाष व्यास,नरेश व्यास, अनुज कांटिया आदि मौजूद रहे।