ग्राम विकास की नई सोच और जनसेवा का संकल्प लेकर मैदान में संतोक देवी पत्नी बालचंद खटीक
मानपुरा ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास का वादा,सरपंच प्रत्याशी ने जनता से मांगा आशीर्वाद और समर्थन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
मानपुरा-“आपकी आवाज,हमारा-ग्राम पंचायत मानपुरा का होगा सर्वांगीण विकास”के संकल्प के साथ सरपंच प्रत्याशी संतोक देवी पत्नी बालचंद खटीक ग्राम विकास की सोच लेकर आगे आए है।इन्होंने ग्राम पंचायत के विकास,जनहित और ग्रामीणों की अपेक्षाओ को प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ ग्रामीणों से समर्थन की अपील की है।”
आपकी आवाज,हमारा वादा”बना चुनावी संदेशसंतोक देवी पत्नी बालचंद को सरल,मिलनसार,जुझारू एवं योग्य उम्मीदवार बताते हुए समर्थको ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया है।इनका कहना है कि ग्राम पंचायत की तरक्की के लिए ऐसी सोच जरूरी है,
जिसमे गाँव के विकास के साथ आमजन की आवाज को भी महत्व मिले।ग्राम विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुचे संतोक देवी पत्नी बालचन्द खटीक का चुनावी संदेश स्पष्ट है कि तरक्की,ग्रामीणों का सम्मान और विकास की सोच को प्राथमिकता देना।