,

चौकी चौबाराधीरा थाना पीपलरवां पुलिस द्वारा आरोपी को एक देशी पिस्टल व एक जिन्दा राउण्ड के साथ पकडा।

देवास। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में देवास जिले मे अपराधो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरवां सुबोध गौतम एवं चौकी चौबाराधीरा प्रभारी उनि राकेश चौहान के नेतृत्व मे विशेष टीम का…

2 minutes

Read Time

देवास। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में देवास जिले मे अपराधो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरवां सुबोध गौतम एवं चौकी चौबाराधीरा प्रभारी उनि राकेश चौहान के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया।

मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर एक व्यक्ति को पुलिया के पास ग्राम कचनारिया बैराखेडी फाटा रोड पर घेराबंदी कर मोटर साईकिल सहित पकडा गया जिससे नाम पता पुछते अपना नाम संजय उर्फ संजु पिता अजाबसिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी कंजर डेरा ग्राम कुमारिया बनवीर का होना बताया जिसकी तलाशी करते उसके पास एक देशी पिस्टल एवं जेब में एक जिन्दा राउण्ड मिला।

जिसके संबंध में लायसेंस की पुछताछ करते नही होना बताया। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक जिन्दा राउण्ड को मौके पर जप्त कर गिरफ्तारी किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी का नाम- 1.संजय उर्फ संजु पिता अजाबसिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी कंजर डेरा ग्राम कुमारिया बनवीर। जप्तशुदा मश्रुका- एक देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा राउण्ड, एक होण्डा कम्पनी की मोटर साईकिल।

1.थाना पीपलरावॉ जिला देवास 346/2016 25 आर्म्स एक्ट2.थाना पीपलरावॉ जिला देवास 251/2017 323,294,506,34 भादवि3.थाना पीपलरावॉ जिला देवास 325/2019 147,148,149,323,294,353,332,506,307,336 भादवि4.थाना पीपलरावॉ जिला देवास 45/2021 379,411 भादवि5.थाना पीपलरावॉ जिला देवास 216/2022 323,294,506,34 भादवि6.थाना पीपलरावॉ जिला देवास 323/2024 115(2),126(2),131,296,324(4),351(2),3(5) बीएनएस7.थाना सोनकच्छ जिला देवास 676/2022 323,379,506,511,34 भादवि8.थाना सोनकच्छ जिला देवास 273/2007 379 भादवि9.थाना सोनकच्छ जिला देवास 142/2022 379 भादवि10.थाना सतवास जिला देवास 119/2024 379,384,120-बी भादवि11.थाना सतवास जिला देवास 120/2024 379, 384, 120-बी भादवि12.थाना कन्नोद जिला देवास 346/2024 379, 384 भादवि13.थाना आष्टा जिला देवास 532/2015 379 भादवि14.थाना विजयनगर जिला इंदौर 314/2015 379 भादवि

सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक सुबोध गौतम, उप निरीक्षक राकेश चौहान, प्रआर महेंद्र राव, हेमन्त डाबी, आर विशाल हाड़ा, जसवीरसिंह, बलराम, सैनिक हंसराज, करणसिंह, राजेंद्रसिंह, कोटवार धर्मेंद्र वाडिया का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed