, ,

राजगढ़। बेसहारा लाचार मुख बधिर महिला के लिए वन स्टॉप सेंटर राजगढ़ बना आश्रय

राजगढ़ 29 अगस्‍त, 2025 महिला को उपचार एवं आश्रय हेतु अपर कलेक्टर श्री शिव प्रसाद मंडराह के निर्देशन पर भेजा गया। साथ ही महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्याम बाबू खरे द्वारा कार्यवाही की गई।वन स्टॉप सेंटर में अज्ञात बेसहारा लाचार मुख बधिर महिला को प्रशासक श्रीमती रश्मि चौहान द्वारा आश्रय दिया गया। वन स्टॉप…

2 minutes

Read Time

राजगढ़ 29 अगस्‍त, 2025 महिला को उपचार एवं आश्रय हेतु अपर कलेक्टर श्री शिव प्रसाद मंडराह के निर्देशन पर भेजा गया। साथ ही महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्याम बाबू खरे द्वारा कार्यवाही की गई।वन स्टॉप सेंटर में अज्ञात बेसहारा लाचार मुख बधिर महिला को प्रशासक श्रीमती रश्मि चौहान द्वारा आश्रय दिया गया। वन स्टॉप सेंटर में महिला से उचित परामर्श और चर्चा की गई। महिला बोल नहीं सकती थी इस वजह से इशारों में बात कर रही थी, परंतु महिला के संकेत अस्पष्ट होने की वजह से परिवार एवं निवास की जानकारी का पता नहीं लग पा रहा था। महिला इशारों में अपने दो बच्चे होना बता रही थी।

महिला काफी परेशान और अपने घर जाने के लिए आतुर थी।महिला की मदद के लिए प्रशासक सुश्री रश्मि चौहान द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से द्विभाषक विशेषज्ञ की भी मदद ली गई, परंतु महिला के द्वारा स्पष्ट संकेत नहीं दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम बाबू खरे के निर्देशन पर महिला को जिस स्थान से रेस्क्यू किया था, उस स्थान पर भी भ्रमण किया गया।

साथ ही महिला को राजगढ़ जिले के ब्यावरा रेल्वे स्टेशन, नरसिंहगढ़ बस स्टैंड, राजगढ़ बस स्टैंड, कुरावर बस स्टैंड के क्षेत्र में वन स्टॉप सेंटर केस वर्कर श्रीमती गूंजा सक्सेना और पुलिस प्रशासन की मदद से भ्रमण करवाया गया, ताकि वह अपने बारे में कोई जानकारी दे सकें। साथ ही पुलिस स्टेशनों पर सूचना देखकर महिला के बारे में जानकारी प्राप्त की गई परंतु सफलता नहीं मिली।

महिला को सुश्री कविता वर्मा द्वारा परामर्श दे कर चर्चा की गई। महिला की स्थिति से यह ज्ञात हुआ की अब उसे मानसिक उपचार की भी आवश्यकता है, महिला कभी तो शांत रहती, कभी रोने लगती और कभी हिंसक हो जाती, इन परिस्थितियों को देखते हुए महिला के सर्वोच्च में हित में किसी उचित संस्था में प्रवेश करवाना अति आवश्यक है।

प्रशासक श्रीमती रश्मि चौहान द्वारा महिला को उपचार सह आश्रय हेतु अपना घर संस्था में उपचार सह आश्रय हेतु भेजे जाने का आग्रह किया गया lमहिला को वन स्टॉप सेंटर में 5 दिवस का अस्थाई आश्रय सहायता, चिकित्सा सहायता, मानो-सामाजिक परामर्श सहायता, और पुलिस सहायता प्रदाय की गई l महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखने और अपना घर संस्था में पहुंचाने में पुलिस विभाग के अधिकारियों सुश्री सोनम धाकड़ और वन स्टॉप सेंटर केस वर्कर सुश्री स्मिता शुक्ला, कर्मचारी श्री आकाश, श्री जगदीश संजोदिया का सहयोग रहा ।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed