,

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजगढ़ 29 अगस्‍त, 2025 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सर्फराज़ आलम ने ‘ओलंपिक खेलों में करियर के…

1 minute

Read Time

राजगढ़ 29 अगस्‍त, 2025 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सर्फराज़ आलम ने ‘ओलंपिक खेलों में करियर के अवसर’ विषय पर व्याख्यान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए ओलंपिक खेलों के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल आज केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहे, बल्कि इनमें करियर के असीमित अवसर मौजूद हैं।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. वी.बी. खरे ने कहा कि खेल छात्रों में आत्मअनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं।साथ ही डॉ. सुभाष कुमार दांगी ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही जीवन में सफलता का आधार हैं।

प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक घंटा अपने शारीरिक स्थिति अनुसार खेल ले लिए निकालना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आराधना यादव ने किया करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. रानू खरेलिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में डॉ. मंगलेश सोलंकी, डॉ. रजनी खरे, प्रो. सुश्री सीमा सिंह, खेल विभागाध्यक्ष डॉ. बद्रीलाल वर्मा, प्रो. श्री प्रकाश अहिरवार , शैक्षणिक स्टाफ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed