श्री हरि माधव जी गुरु जी के मुखारविंद प्रवचन का किया गया आयोजन।
आष्टा। आज राधा अष्टमी तिथि के दिन निधिवन गजानन मंडल के द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन और श्री हरि माधव गुरु जी के मुखारविंद प्रवचन का आयोजन किया गया। जिसमें कई नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं व युवाओं ने भाग लिया।
जिसमें समिति के द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम के विजेता को समिति के द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इसके बाद पंडित श्री हरि माधव गुरुजी द्वारा प्रवचन किए गए जिसमें हमारी धार्मिक संस्कृति के महत्व को बताया गया और वहीं गणेश जी के पर्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वही निधिवन गजानन मंगल में रोज कई प्रकार की नई नई गतिविधियों का संचालन किया जाता है।
जिससे बच्चों को भविष्य में बहुत कुछ सिखाने का प्रयास किया जाता है। वही युवाओं और बच्चों को धार्मिक भावनाओं के साथ शिक्षा का भी ज्ञान दिया जाता है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रणव शर्मा, श्री राकेश जी परमार, श्री कल्याण सिंह जी, श्री महेंद्र सिंह परमार, श्री पंकज महेश्वरी जी, पत्रकार अनिल परमाल सहित सभी सदस्य गण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
























