,

एमपी में जल्द होगी प्रशासनिक सर्जरी, कई बड़े अफसरों के तबादले संभावित।

भोपाल मध्यप्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल की आहट तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य सरकार बड़े पैमाने पर तबादले कर सकती है। इसे प्रशासनिक सर्जरी का नाम दिया जा रहा है, जिसमें आईएएस और आईपीएस अधिकारियों सहित कई वरिष्ठ अफसरों को इधर से उधर किया जा सकता…

1 minute

Read Time

भोपाल मध्यप्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल की आहट तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य सरकार बड़े पैमाने पर तबादले कर सकती है।

इसे प्रशासनिक सर्जरी का नाम दिया जा रहा है, जिसमें आईएएस और आईपीएस अधिकारियों सहित कई वरिष्ठ अफसरों को इधर से उधर किया जा सकता है, जानकारों का कहना है कि सरकार उन अफसरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जिन पर उसका भरोसा मजबूत है।

वहीं लंबे समय से एक ही पद पर जमे अफसरों को हटाकर नए जिलों और विभागों में जिम्मेदारी दी जाएगी। इस प्रक्रिया में कई जिलों के कलेक्टर, एसपी, निगम कमिश्नर और सचिव स्तर के अफसर प्रभावित हो सकते है।गौरतलब है कि आगामी महीनों में प्रदेश में कई अहम आयोजन और विकास योजनाओं की गति तेज होने वाली है। ऐसे में सरकार चाहती है कि प्रशासनिक तंत्र चुस्त-दुरुस्त रहे और जमीनी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से हो।

राजनीतिक हलकों में भी इस प्रशासनिक सर्जरी को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि सरकार अफसरों की कार्यशैली और परफॉर्मेंस रिपोर्ट देखकर तबादला सूची तैयार कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह सूची जल्द ही जारी की जाएगी।यदि यह फेरबदल होता है तो प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में नई हलचल देखी जाएगी और कई जिलों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली की दिशा भी बदल सकती है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed