, ,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक, अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा।

भोपाल दतिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजधानी स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलेक्टरों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने हाल ही में हुई अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति तथा किसानों…

1 minute

Read Time

भोपाल दतिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजधानी स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलेक्टरों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में उन्होंने हाल ही में हुई अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति तथा किसानों को उर्वरक वितरण की स्थिति पर विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत सामग्री पहुँचे और फसल नुकसान का सर्वेक्षण शीघ्र पूर्ण कर प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बैठक में दतिया जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े उपस्थित रहे और उन्होंने जिले में अब तक किए गए राहत कार्यों एवं उर्वरक वितरण की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशासनिक अमले को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों और किसानों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे कोई भी जरूरतमंद परिवार परेशान न हो।

इस अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल, एसडीएम दतिया संतोष तिवारी, राजीव वशिष्ठ मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास दतिया, जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी,डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड, जगदीश प्रसाद घनघोरिया नायव तहसीलदार दतिया हुए।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed