,

नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन कैलाश विजयवर्गीय 04 सितम्बर को पचोर

राजगढ़ 03 सितम्‍बर, 2025 नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय 04 सितम्बर, 2025 को जिले के पचोर भ्रमण पर आयेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगें व नगर पालिका पचोर में विभिन्‍न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। *विभिन्न कार्यों के भूमिपूजन* नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग…

2 minutes

Read Time

राजगढ़ 03 सितम्‍बर, 2025 नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय 04 सितम्बर, 2025 को जिले के पचोर भ्रमण पर आयेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगें व नगर पालिका पचोर में विभिन्‍न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।

*विभिन्न कार्यों के भूमिपूजन* नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पचोर में कार्यालय भवन जिसकी अनुमानित लागत 252.30 लाख रुपए, वार्ड 08 में सी सी रोड़ एवं नाली निर्माण जिसकी अनुमानित लागत 203.78 लाख रूपए, वार्ड 10, 11,12 में सी सी रोड़ एवं नाली निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 170.45 लाख रूपए, वार्ड 06, 07 एवं 14 में मण्डी गेट से आरा मशीन जिसकी अनुमानित लागत 61.21 लाख रूपए, वार्ड 03, 04, 06 एवं 15 में सी सी रोड़, नाली, बाउण्ड्रीवाल जिसकी अनुमानित लागत 223.10 लाख रूपए, वार्ड 14 मांगलिक भवन जिसकी अनुमानित लागत 40.04 लाख रूपए,

माँ दयालू और बड़ा मंदिर सांसद निधि सामुदायिक भवन अनुमानित लागत 26.22 लाख रूपए, शिवालय मंदिर फर्स अनुमानित लागत 33.24 लाख रुपए, वार्ड 13 में सी सी रोड निर्माण अनुमानित लागत 31.35 लाख रूपए, वार्ड 02 में श्रमिक शेड निर्माण कार्य अनुमानित लागत 37.62 लाख रुपए, वार्ड 05 में सी सी रोड़ निर्माण अनुमानित लागत 117.58 लाख रूपए एवं नगर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु सी सी टी वी कैमरा स्थापना अनुमानित लागत 77 लाख रुपए है। इन सभी विभिन्न कार्यों का शिलालेख भूमिपूजन करेंगे। जिसकी अनुमानित कुल लागत 1273.89 लाख रुपए है।

*विभिन्न कार्यों के लोकार्पण* साथ ही नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय वार्ड 01 बिलापुरा में देवनारायण मंदिर के पास सामुदायिक भवन, अनुमानित लागत 25.30 लाख रुपए, वार्ड 09 कंजरपुरा में डामरीकरण एवं सी सी रोड़ निर्माण अनुमानित लागत 168. 63 लाख रुपए, वार्ड 06 हनुमान मंदिर पैव्हर ब्लाक निर्माण अनुमानित लागत 10.64 लाख रुपए, वार्ड 06 विधायक निधि से हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण अनुमानित लागत 5 लाख रुपए, अटल पथ (छोटा पुल से भोजपुरिया तक) डिवाईडर निर्माण अनुमानित लागत 27.48 लाख रुपए तथा वार्ड 09 शुजालपुर नाका के पास मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण अनुमानित लागत 25 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों का शिलालेख लोकार्पण भी करेंगे। जिसकी अनुमानित कुल लागत 262.05 लाख रुपए है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed