,

कोतवाली दतिया पुलिस की बडी कार्यवाही किया मोटर साईकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 03 मोटर साईकिल बरामद की।

दतिया पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को दतिया शहर में हो रही लगातार मोटर साईकिल चोरी के संबंध में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक सन्देही दिनारा रोड पर खडा है। उक्त सूचना से…

1 minute

Read Time

दतिया पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को दतिया शहर में हो रही लगातार मोटर साईकिल चोरी के संबंध में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक सन्देही दिनारा रोड पर खडा है।

उक्त सूचना से तत्काल टीम गठित कर मुखबिर की सूचना की तस्दीक की गयी तो मुखबिर के द्वारा बताये हुलिया के सन्देही दर्शन अहिरवार पुत्र मंशाराम अहिरवार उम्र 21 साल निवासी ग्राम ध्वनि पोस्ट धमना खुर्द झांसी हाल मुन्नी सेठ की तलैया दतिया को पकडा गया।

जिससे थाना क्षेत्र मे होने वाली मोटर साईकिलो की चोरी के संबंध मे पूछताछ किया तो सन्देही ने दिनांक 25/08/22 के दोपहर 03 बजे अस्पताल दतिया से मोटर साईकिल क्रमांक डीएल -3 एसडीएस -2151 एचएफ डीलक्स , दिनांक 21/08/25 के 11.30 बजे सुबह जिला अस्पताल दतिया से मोटर साईकिल क्रमांक यूपी 93 एआर बजाज डिस्कवर व एचएफ डीलक्स कंपनी की मोटर साईकिल जिसके आगे रजिस्ट्रेशन एमपी 32 एमजी 3375 को चोरी करना बताया व मोटर साईकिल क्रमांक यूपी 93 एआर बजाज डिस्कवर को अभिषेक अहिरवार निवासी रैडा को 8 हजार रुपये में बेचना बताया।

उक्त तीनो मोटर साईकिलो को आरोपी दर्शन अहिरवार पुत्र मंशाराम अहिरवार उम्र 21 साल निवासी ग्राम ध्वनि पोस्ट धमना खुर्द झांसी हाल मुन्नी सेठ की तलैया दतिया व अभिषेक अहिरवार निवासी रैडा दतिया के कब्जे से विधिवत अप.क्र. 540/25, 525/25, 511/25 में जप्त किया गया, सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही मे उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी धीरेन्द्र मिश्रा, उनि हेमा गौतम अहम भूमिका रही।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed