• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

राजगढ़। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में नि:शुल्क “टैली एंड अकाउंटिंग” कोर्स का प्रारंभ और शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

Andher Nagri by Andher Nagri
September 7, 2025
in प्रशासन, मध्यप्रदेश, शिक्षा
0
राजगढ़। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में नि:शुल्क “टैली एंड अकाउंटिंग” कोर्स का प्रारंभ और शिक्षक दिवस समारोह आयोजित
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजगढ़ 06 सितम्बर, 2025* प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कंप्यूटर आधारित “टैली एंड अकाउंटिंग” विषय पर अल्पावधि कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। यह कार्यक्रम 25 सितंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विपिन बिहारी खरे एवं अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने कहा कि आज के डिजिटल युग में टैली एंड अकाउंटिंग का ज्ञान विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार दोनों के लिए सक्षम बनाएगा। वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री प्रकाश कुमार अहिरवार ने कोर्स की विषयवस्तु और इसके व्यावहारिक महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय सुठालिया के प्राचार्य डॉ. बी.एस. बेस, पचोर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एस.आर. जटिया, प्राध्यापिका प्रो. सीमा सिंह, विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रानू खरेलिया तथा प्रशिक्षण शिक्षक श्री अंकित प्रजापति मंचासीन रहे।

इस अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह भी मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को तिलक लगाकर एवं पुष्पमालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भावनात्मक वातावरण बन गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कहा कि “हमारे शिक्षक ही हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं, उनकी कृपा से ही हम अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।” कार्यक्रम का संचालन श्री गोविंद नागर द्वारा किया गया एवं आभार प्रो. जया मोदी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. राम गोपाल दांगी, श्री सुभाष कुमार दांगी, डॉ. बी.एल. वर्मा, डॉ. शैलेंद्र कुमार, श्री अखिलेश कुमार राय तथा शैक्षणिक स्टाफ सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#मध्यप्रदेश#राजगढ़
Previous Post

कोतवाली दतिया पुलिस की बडी कार्यवाही किया मोटर साईकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 03 मोटर साईकिल बरामद की।

Next Post

राजगढ़। चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना अंतर्गत घर पहुँच सेवा का ले सकते हैं लाभ

Next Post
राजगढ़। चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना अंतर्गत घर पहुँच सेवा का ले सकते हैं लाभ

राजगढ़। चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना अंतर्गत घर पहुँच सेवा का ले सकते हैं लाभ

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri