,

“ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर

पवन परमार जिला ब्यूरो देवास। जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है। जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी…

1 minute

Read Time

पवन परमार जिला ब्यूरो देवास। जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है। जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है।

साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।इसी अनुक्रम में थाना उदयनगर के द्वारा संबंधी प्रकरण में प्रकरण क्रमांक 96/2018 धारा 452, 354, 506 IPC 3(2)(va) SC/St Act का फरार स्थाई वारण्टी आरोपी महेश पिता राम प्रसाद भारूड निवासी ग्राम पीपल पाटि थाना उदय नगर जिला देवास लगभग 07 वर्षों से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था।

अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी उदयनगर श्रीमती अनिता सिंह के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी।

सोमवार को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली फरार स्थाई वारंटी आरोपी को जिला देवास में देखा गया है। जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया। उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया।

उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 568 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,27,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed