, , ,

दतिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बना पुलिस विभाग की किरकिरी, दो पुलिसकर्मी निलंबित।

दतिया दिनांक 07 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ प्राइवेट व्यक्ति और पुलिसकर्मी दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में डांस किया जा रहा था। यह वीडियो दतिया सिविल लाइन थाना के अंतर्गत कार्यरत सउनि संजीव गौड़ एवं आरक्षक 668 राहुल बौद्ध थाना सिविल लाइन की उपस्थिति…

1 minute

Read Time

दतिया दिनांक 07 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ प्राइवेट व्यक्ति और पुलिसकर्मी दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में डांस किया जा रहा था।

यह वीडियो दतिया सिविल लाइन थाना के अंतर्गत कार्यरत सउनि संजीव गौड़ एवं आरक्षक 668 राहुल बौद्ध थाना सिविल लाइन की उपस्थिति में सामने आया, पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा ने इसे आचरण नियमों के विपरीत मानते हुए कड़ी आपत्ति जताई और तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया है।

आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि इस तरह की गतिविधियाँ पुलिस विभाग की छवि धूमिल करती हैं और अनुशासनहीनता का परिचायक है। एसपी ने कहा कि दोनों कर्मियों का यह कृत्य विभागीय नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ सामाजिक संदेश पर भी गलत प्रभाव डालता है।

इसलिए संजीव गौड़ एवं आरक्षक राहुल बौद्ध को निलंबित कर पुलिस लाइन दतिया से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। जांच समिति गठितइस मामले में एसडीओपी दतिया को प्राथमिक जांच सौंपी गई है।

उन्हें निर्देश दिए गए है कि 7 दिनों के भीतर स्पष्ट प्राथमिक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें,आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई, रक्षित निरीक्षक, पुलिस लाइन दतिया थाना प्रभारी सिविल लाइन दतिया आं‍किक/वेतन शाखा, जिला पुलिस कार्यालय, संबंधित पुलिसकर्मियों को सूचनार्थ एवं पालनार्थ यह मामला पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed