किसानों की समस्याओं को लेकर किसान स्वाभिमान विशाल वाहन रैली निकाली गई।

जिला ब्यूरो चीफ पवन परमार जिला देवास सोनकच्छ। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ संयुक्त मोर्चा जिला देवास के द्वारा किसान स्वाभिमान विशाल रैली विद्युत मंडल से कृषि उपज मंडी सोनकच्छ तक निकाली गई।जिसमें सोनकच्छ के आस-पास गांव क्षेत्र के सभी किसान शामिल हुए। जिसमें बैलगाड़ी, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल से नगर के मुख्य मार्ग से होकर मंडी पहुंची।…

2 minutes

Read Time

जिला ब्यूरो चीफ पवन परमार जिला देवास सोनकच्छ।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ संयुक्त मोर्चा जिला देवास के द्वारा किसान स्वाभिमान विशाल रैली विद्युत मंडल से कृषि उपज मंडी सोनकच्छ तक निकाली गई।जिसमें सोनकच्छ के आस-पास गांव क्षेत्र के सभी किसान शामिल हुए। जिसमें बैलगाड़ी, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल से नगर के मुख्य मार्ग से होकर मंडी पहुंची।

जहां पर किसान संघ के पदाधिकारी द्वारा सभा रखी गई जिसमें उद्बोधन के बाद ज्ञापन एसडीएम प्रिया चन्द्रावत को दिया गया।ज्ञापन में प्रमुख रूप से इस वर्ष लगातार हो रही बारिश व बीमारियों के कारण खराब हुई सोयाबीन की फसल का राजस्व विभाग से सर्वे करवाकर प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

किसानों अपनी छः सुत्रीय मांग राखी जो इस प्रकार है:-(1) किसानों को वर्ष 2023-24 एंव 25 का संपूर्ण बीमा दिया जावे।(2) किसानों को संपूर्ण कर्ज से मुक्त किया जावे। सरकार ने कर्ज मुक्ति हेतु सभी किसानों से आवेदन मांगे हैं अतः सभी किसान भाइयों से आवेदन लिए जावे।(3) उचित समय पर वर्षा नहीं होने से

सोयाबीन की फसल पीली बढ़कर सूख गई है इसका सर्वे करवा कर बीमा एवं मुआवजा कंडीका 6/4 के तहत दिया जाए।(4) सभी कृषि उपज की लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिए जावे।(5) शासन द्वारा पंजीयन करवाकर सोयाबीन के दाम प्रति क्विंटल 6000 रुपए के हिसाब से किया जाए।(6) जिले में प्रमाणिक रासायनिक खाद की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए।

सोनकच्छ थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत और पुलिस जवानों व नगर सुरक्षा समिति द्वारा यातायात, सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई।राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता त्रिलोक कोठी प्रदेश महामंत्री, लालसिंह बागवान प्रदेश उपाध्यक्ष, घनश्याम पटेल प्रांतीय अध्यक्ष, कैलाश चौधरी प्रांतीय उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह नाहर प्रांतीय मंत्री,

मानसिंह कोठारी संभाग अध्यक्ष, गगनसिंह पटेल जिलाअध्यक्ष, संतोष जाट जिला महामंत्री, मेहरबान सिंह सेंधव, रायसिंह अगेरा जिला देवास संरक्षक, हरिसिंह धाकड़, सलीम शेख जिला मंत्री, हरिसिंह सेंधव, विजेन्द्र सिंह सेंधव जिला उपाध्यक्ष, रघुनाथसिंह सेंधव जिला कोषाध्यक्ष, भगवान सिंह गुर्जर तह.अध्यक्ष

सोनकच्छ, केशरसिंह सेंधव तेह.अध्यक्ष टोंकखुर्द, बलराम गोठी तह.अध्यक्ष हाटपिपल्या, दयाराम ऐलावद तह.अध्यक्ष बागली, पवन पटेल तह.अध्यक्ष सतवास, हीरालाल धाकड़ तह.अध्यक्ष बरोठा, संदीप प्रजापति मीडिया प्रभारी।मांगीलाल बेणीवाल, मोजीराम कमेडिया, मूलचंद बेणीवाल, मानसिंह दरबार शिवपुर मुंडला,

सोबालसिंह, इंदरसिंह, चंदरसिंह जलेरिया, इकबाल धतुरिया, विक्रम सिंह फावड़ा, मेहरबान सिंह रोलू पिपलिया, दिलीप सिंह खरपड़ी, विजेंद्र सिंह धतुरिया, दिलीप सिंह मावड़ा, शिवराम गोठी बाबई, सज्जन सिंह जगदीशपुर आदि किसान उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed