,

कलेक्टर स्वप्निल वानखडे की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में कार्य करने के सख्त निर्देश

दतिया // कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में आज मंगलवार को लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा एल-1 स्तर पर प्रकरणों में उत्तर समय पर नहीं भरे जा रहे उन अधिारियों को स्पष्ट चेतावनी*देते हुए…

2 minutes

Read Time

दतिया // कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में आज मंगलवार को लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक

न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा एल-1 स्तर पर प्रकरणों में उत्तर समय पर नहीं भरे जा रहे उन अधिारियों को स्पष्ट चेतावनी*देते हुए कहा कि प्रकरणों के उत्तर भरने में जितने दिन की देरी होगी, उतने दिन का वेतन संबंधित अधिकारी का काटा जाएगा।

कलेेक्टर वानखडे द्वारा बैठक में सूर्यलोक निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अभी तक हुई प्रगति की जानकारी मांगी। कलेक्टर ने उनाव क्षेत्र में शौचालय निर्माण, नाली निर्माण, पुल निर्माण एवं बीटी रोड निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उनाव क्षेत्र में निर्माण कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने ईई-एरिगेशन को निर्देश दिए कि उनाव पुल निर्माण कार्य तेजी से कराया जाये अब जल स्तर कम हो गया है। उन्होंने तीर्थ क्षेत्र का विकास करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने फसल गिरदावरी, पीएम किसान ई-केवाईसी की समीक्षा की।

उन्होंने बी-1 वाचन और फौती नामांतरण की प्रगति बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने नगर पालिका दतिया द्वारा कराये जा रहे विभिन्न कार्यो की समीक्षा की साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तालाबों को साफ-सफाई एवं स्नान हेेतु घाटों की सफाई कराने के निर्देश दिए।

साथ ही आने वाले नवरात्रि पर मूर्ति वसर्जन के दौरान सुरक्षात्मक इंतजाम करने के निर्देश दिए, कलेक्टर द्वारा अंतरविभागीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए गौशालाओं की स्थिति, चिकित्सा विभाग की प्रसूति सहायता योजना व जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की।

कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में गैर सस्थागत प्रसव न हो अन्यथा वेतन कटौती की जाएगी। उन्होंने रेन बसेरा, जिला चिकित्सालय, लंबित पत्रों तथा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों हेतु वीसी सेटअप कार्य की समीक्षा की।

कलेक्टर वानखड़े ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों की प्रगति समय पर सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे सहित समस्त जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed