• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

Andher Nagri by Andher Nagri
September 20, 2025
in मध्यप्रदेश
0
कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कार्य के प्रति उदासीना प्रदर्षित करने पर डीपीओ एवं सीडीपीओ का वेतन काटने के निर्देशजन्म प्रमाण-पत्र न बनाने पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की वेतन से दो हजार रूपये काटे।

दतिया 19 सितम्बर 2025 जिला चिकित्सालय दतिया की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं आमजन को उच्च कोटी की स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्टर स्वप्निल वानखडे द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के साथ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, स्टॉफ की उपस्थिति पंजी, प्रसव पूर्व देखभाल वार्ड, प्रसव पश्चात् देखभाल वार्ड, आईसीयू, एमएलसीयू वार्ड और पोषण पुर्नवास केन्द्र का अवलोकन किया। पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कुपोषित बच्चों की संख्या कम पाए जाने एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से कुपोषित बच्चें न लाए जाने पर डीपीओ की 15 दिवस की वेतन एवं सीडीपीओ की 5 दिवस की वेतन काटने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन में सिविल सर्जन द्वारा उपलब्ध संसाधनों का उचित इस्तेमाल न करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि जिस वार्ड में अधिक भीड़ हो वहां से मरीजों को खाली पड़े वार्डो में शिफ्ट कराने की कार्यवाही सुनिश्चत करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे पीने योग्य पानी, बिजली, साफ-सफाई एवं सिक्योरिटी उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाये।

उन्होंने टीकारकण कक्ष में स्थापित मशीनों का जायजा लेते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के समक्ष एक महिला ने अपनी बच्ची का तीन साल पूर्ण होने पर भी जन्म प्रमाण-पत्र न बनने की शिकायत करते हुए जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने की गुहार लगाई।

दुखी महिला की समस्या का शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा जन्म प्रमाण पत्र न बनने के कारण का पता लगया गया। उन्होंने 10 मिनिट के अंदर जन्म प्रमाण-पत्र बनवाकर महिला को सौंपा साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर की वेतन से दो हजार रूपये काटकर रोगी कल्याण समिति में जमा कराये जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित मरीजों एवं परिजनों से जिला अस्पताल में प्राप्त होने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली साथ ही उपस्थित चिकित्सकों एवं मेडीकल स्टॉफ को सख्त निर्देश दिए

कि मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि ऐसे औचक निरीक्षण निरंतर किये जायेंगे जिससे चिकित्सालय की सेवाओं में और सुधार आ सके।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #दतिया
Previous Post

कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने एवं घर पर हो रहे प्रसव पर रोक लगाने हेतु दिए निर्देश।

Next Post

करणी सेना ने बाणेश्वरी ट्रेवल्स के ड्राइवरों पर किया हमला, जमकर की पिटाई

Next Post

करणी सेना ने बाणेश्वरी ट्रेवल्स के ड्राइवरों पर किया हमला, जमकर की पिटाई

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri