,

दतिया। कांबिंग गश्त के दौरान लंबे समय से फरार-10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए

आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुए दतिया पुलिस द्वारा गुंडे,बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों की सरप्राइज चेकिंग की गई कांबिंग गश्त के दौरान लंबे समय से फरार-10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए और 91 गिरफ्तारी वारंट किए तामील। इस दौरान ढाबों, होटल एवं सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। दतिया। पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के…

1 minute

Read Time

आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुए दतिया पुलिस द्वारा गुंडे,बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों की सरप्राइज चेकिंग की गई

कांबिंग गश्त के दौरान लंबे समय से फरार-10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए और 91 गिरफ्तारी वारंट किए तामील।

इस दौरान ढाबों, होटल एवं सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई।

दतिया। पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में दिनांक 19–20/09/2025 की मध्य रात्रि में समस्त एसडीओपी के नेतृत्व में थानावार टीमें गठित कर स्थाई, फरार वारंटियों की धरपकड और गुंडा, बदमाश सहित अपराधिक लोगों की निगरानी हेतु रात्रि कॉम्बिग गश्त की गई।

रात्रि कॉम्बिंग गस्त के दौरान थानावार पुलिस टीम ने -➡️ 10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए।➡️ 91 गिरफ्तार वारंट तामिली कराए गए। ➡️ 92 हिस्ट्रीशीटर बदमाश,➡️ 122 गुण्डों को चैक किया गया।जिले के राजपत्रित अधिकारियों (पुलिस) द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।

कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया।जिले के सभी थाना प्रभारियों ने रात 12 बजे से अपने क्षेत्र में गश्त शुरू की।

मध्य रात्रि में होटल, ढाबा, एटीम चेक किए और आकारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ व वाहनों को चेक किया गया। बदमाशों को शांति बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। गश्त के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक हिस्ट्रीशीटर, गुण्डा बदमाशों की रात में चेकिंग की साथ ही उन्हें आपराधिक, असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed