शहर कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरण के सनसनीखेज मामले में मात्र 02 घंटे में

मंदसौर पुलिस दिनांक 21.09.2025 शहर कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरण के सनसनीखेज मामले में मात्र 02 घंटे में अपहृत महिला को बरामद करने में सफलता प्राप्त की अंधेरी नगरी न्यूज़ सुरेश मेहर संवाददाता तहसील गरोठ जिला मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मर्दसौर श्री तेर सिंह बघेल व…

3 minutes

Read Time

मंदसौर पुलिस

दिनांक 21.09.2025

शहर कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरण के सनसनीखेज मामले में मात्र 02 घंटे में

अपहृत महिला को बरामद करने में सफलता प्राप्त की

अंधेरी नगरी न्यूज़

सुरेश मेहर संवाददाता तहसील गरोठ जिला मंदसौर

पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मर्दसौर श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना

कोतवाली पुलिस ‌द्वारा अपहरण के सनसनीखेज मामले में मात्र 02 घंटे में मुख्यालय से करीब 80 कि.मी. दूर से अपहृता को आरोपियों के कब्जे से छुडाने में सफलता प्राप्त की है।घटना का संक्षिप्त विवरण

इस प्रकार है कि दिनांक 20-09-25 को रात्री करीब 9-30 बजे कुछ अजात महिला व पुरुष बदमाश थाना कोतवाली क्षेत्र के आवसार धर्मशाला के अंदर अवैध हथियार लहराते हुये आये और वहां से एक महिला उम्र करीब 23 साल को जो कि गरबा की प्रेक्टिस कर रही थी उसे बलपूर्वक अपने साथ घसीटते हुये

चार पहिया वाहन में बैठाकर अपहरण करके ले गये। जिस कारण भावसार धर्मशाला में गरबा की प्रेक्टिस करने वाले अन्य सभी महिला व बच्चे घबरा गये तथा इस प्रकार की सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हुआ।

उक्त घटना से संबंधित जानकारी एफआरवी वाहन को मिलने पर सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई तथा प्रकरण में फरियादीया आयुषी पति मयुर भावसार उस 26 साल निवासी भावसार धर्मशाला के पास खानपूरा मंदसौर की रिपोर्ट पर थाने पर अपराध क्रमांक

499/2025 धारा 140(1),140(3),329(4),332 (बी), 333,351 (3), 3(5), बीएनएस एवं 25,27 आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा संपूर्ण जिले में नाके बंदी की कार्यवाही की गई तथा थाना कोतवाली की पृथक पृथक चार पुलिस टीम अपहृता के मिलने के संभावित स्थानो की ओर रवाना की गई

जिसका परिणाम यह हुआ की थाना शामगढ़ पुलिस के द्वारा की गई नाकाबंदी व थाना कोतवाली पुलिस की एक टीम जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा किया गया । दोनों के द्वारा संयुक्त रुप से घेराबंदी कर आरोपियो के कब्जे से अपहृत महिला को सकुशल सुरक्षित मात्र 02 घंटे के अल्पल समय में बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

रामचंद्र पिता मांगीलाल मेहर, मनीषा उर्फ बंटी पति रामचंद्र मेहर, कमलेश उर्फ घोटा पिला बसतीलाल मेहर, फकीर चंद पिता मांगीला मेहर, शंभुलाल पिता प्रभुलाल मेहर, श्यामाबाई पति श्यामलाल मेहर सभी निवासी चचावदा साठिया थाना गरोठ मदंसौर व दिनेश पिता रतनलाल गुर्जर निवासी भुनकी हतुनिया थाना गरोठ मंदसौर सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली के निरीक्षक थाना प्रभारी श्री पुष्पेन्द्र सिह राठौर, उनि उमेश व्यास, उनि विजय पुरोहित,

उनि उषा बारिया, उनि रविन्द्र प्रताप सिह डांगी, उनि कुलदीप सिह, प्रआर 494 दिनेश धाकड, आर 463 हरिश राठौर, आर 861 नरेन्द्र सिह, आर 258 मोहित पंवार, आर 103 शेलेन्द्र सिह, आर 236 आनुप्रताप सिहं, आर 480 जितेन्द्र मालोदे, आर 856 दीपक पाटीदार, मआर इंद्रा 306 सौलंकी थाना शामगढ़, थाना नाहरगढ़, थाना सीतामउ, थाना गरोठ, थाना सुवासरा के थाना प्रभारी व पुलिस बल तथा चौकी चंदवासा के प्रभारी व पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed