• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

वल्लभ भवन में सिंगापुर प्रतिनिधि मंडल का भव्य स्वागत, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल के साथ कौशल विकास पर हुआ सार्थक संवाद

Andher Nagri by Andher Nagri
September 23, 2025
in देश-विदेश, प्रशासन, मध्यप्रदेश, राजनीति, शिक्षा
0
वल्लभ भवन में सिंगापुर प्रतिनिधि मंडल का भव्य स्वागत, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल के साथ कौशल विकास पर हुआ सार्थक संवाद
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजगढ़ 23 सितम्बर, 2025 वल्लभ भवन में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण अवसर पर सिंगापुर के कौंसुल-जनरल (मुंबई) श्री चॉन्ग मिंग फूंग के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल का आत्मीय स्वागत प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोज़गार विभाग श्री गौतम टेटवाल द्वारा किया गया।

इस उच्चस्तरीय मुलाकात में कौशल विकास, रोजगार के अवसर और द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ बनाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में ग्लोबल स्किल्स पार्क के सी ई ओ श्री गिरीश शर्मा द्वारा संस्थान की उपलब्धियों, योजनाओं और नवाचारों पर आधारित प्रतिनिधि फिल्म प्रस्तुत की गई। जिसने सभी अतिथियों को प्रभावित किया।

साथ ही सिंगापुर प्रतिनिधि मंडल में शामिल कौंसुल (पॉलिटिकल) श्री जेरोम वॉन्ग, रिसर्च एवं सूचना विश्लेषक सुश्री ऋद्धि कोठावाले ने मध्यप्रदेश में कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि “हम मध्यप्रदेश सरकार के आमंत्रण और सहयोग के लिए आभारी हैं। एस एस आर जी एस पी जैसे प्रोजेक्ट से जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। यह संस्थान देश में कौशल विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

हम ज्ञान साझेदार के रूप में भविष्य में भी सक्रिय सहयोग के लिए तत्पर हैं।” राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि “मध्य प्रदेश, कौशल विकास के क्षेत्र में वैश्विक मानकों की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। सिंगापुर के साथ यह सहयोग न केवल राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण वैश्विक रोजगार के लिए भी तैयार करेगा।”

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि सिंगापुर का यह प्रतिनिधि मंडल कल संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क का भ्रमण भी करेगा, जो भारत का एक अग्रणी कौशल विकास केंद्र है।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#मध्यप्रदेश#राजगढ़#राजनीति
Previous Post

राजगढ़। जिले में सभी प्रकार के उर्वरक का पर्याप्त भंडारण

Next Post

मोहन बड़ोदिया मंडी में नई सोयाबीन की आवक 60 क्विंटल के करीब हुई। 4300 रुपये प्रति क्विंटल बिका

Next Post
मोहन बड़ोदिया मंडी में नई सोयाबीन की आवक 60 क्विंटल के करीब हुई। 4300 रुपये प्रति क्विंटल बिका

मोहन बड़ोदिया मंडी में नई सोयाबीन की आवक 60 क्विंटल के करीब हुई। 4300 रुपये प्रति क्विंटल बिका

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri