मध्यप्रदेश

मोहन बड़ोदिया मंडी में नई सोयाबीन की आवक 60 क्विंटल के करीब हुई। 4300 रुपये प्रति क्विंटल बिका

मोहन बड़ोदिया | मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में मंगलवार से नई सोयाबीन की आवक शुरू हो गई है। इस दौरान विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंडी कर्मचारियों ने किसानों का स्वागत कर मंडी में फसल का नीलामी कार्य शुरू किया। मंडी में मंगलवार को नई

सोयाबीन की कुल आवक 60 क्विंटल के करीब हुई। जो अधिकतम 4300 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। कृषि उपज मंडी के सचिव सतीश कुमार सनोठिया ने बताया मोहन बड़ोदिया में इस वर्ष की नई सोयाबीन की आवक एवं अन्य उपज की आवक प्रारंभ हो चुकी है।

About The Author