, ,

नीमच। डायमंड रोटरी डांडिया गरबा आयोजन माता रानी की भक्ति और संस्कृति की अभिव्यक्ति का सबसे बेहतर मंच

डायमंड रोटरी डांडिया गरबा महोत्सव में गरबाधारीयो की अभिव्यक्ति बेमिसाल रही। डांडिया संयोजक हेमंत भंडारी, कमल मंगल, दीपक मुंदडा, आशीष गर्ग बामन बर्डी, गौरव पाराशर ने संयुक्त रूप से बताया कि अरुल अशोक गंगानगर प्रेजेंट्स डायमंड रोटरी डांडिया नवरात्रि भक्ति पर्व में धूम मचाती गरबा प्रेमियों की टोलियां थिरकती रही। गरबा के दौरान युवाओं का…

3 minutes

Read Time

डायमंड रोटरी डांडिया गरबा महोत्सव में गरबाधारीयो की अभिव्यक्ति बेमिसाल रही।

डांडिया संयोजक हेमंत भंडारी, कमल मंगल, दीपक मुंदडा, आशीष गर्ग बामन बर्डी, गौरव पाराशर ने संयुक्त रूप से बताया कि अरुल अशोक गंगानगर प्रेजेंट्स डायमंड रोटरी डांडिया नवरात्रि भक्ति पर्व में धूम मचाती गरबा प्रेमियों की टोलियां थिरकती रही। गरबा के दौरान युवाओं का एनर्जी लेवल चरम पर रहा। पार्टिसिपेंट की ऊर्जा भी जबरदस्त थी और दर्शकों की भी, चारों ओर गूंज रहे मां दुर्गा के भक्ति गीतों और फिर फास्ट म्यूजिक बीट्स पर प्रतिभागी नॉन स्टॉप नाचते रहे।

जहां देखें, वहां नज़र आ रहे थे खिले-खिले चेहरे, साथ झूमते-नाचते परिवार मुस्कराहटों की रोशनी थी हर तरफ़, कुछ ऐसी ऊर्जा, ऐसा स्पंदन था जिसे यहां मौजूद हर व्यक्ति अनुभव कर रहा था।गरबोत्सव में मां दुर्गा की ओजपूर्ण आरती से शुभांरभ हुआ गरबा में गुजराती व राजस्थानी लिबास के साथ पार्टिसिपेंट्स अलग-अलग थीम पर यहां नजर आ रहे हैं। वे सजावटी छतरियां, मुखौटों व स्पेशल अंदाज में गरबा करते नजर आए।

ट्रेडिशन और मॉडर्निटी की शानदार जुगलबंदी थी। जिससे ये गरबे स्टाइलिश हो गए थे। उनके गरबों ग्लैमर के साथ ग्रेस भी था। पार्टिसिपेंट्स ने पारंपरिक गरबों के साथ ही बॉलीवुड भक्ति सांग्स पर गरबे किए। प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए रोटरी डायमंड डांडिया प्रांगण दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।

पंडाल में माताजी का भव्य चमत्कारी दरबार, पर्यावरण के लिए सुरक्षित माता की मूरत, गरबा रास करने के लिए विशाल गरबा पंडाल, बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था, महिलाओं के लिए सुरक्षित आयोजन, सुरक्षाकर्मी, पेयजल व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले चकरी सहित अनेको सुविधाओं के साथ डायमंड रोटरी डांडिया लगातार जारी है।

रोटरी डायमंड के वर्तमान अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सचिव आशीष सैनी और कोषाध्यक्ष भुवनेश शर्मा ने बताया कि अतिथियों ने गरबा स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले माता रानी की आरती की पश्चात अतिथियों का अभिनंदन किया गया।ज्ञात हो कि रोटरी डायमंड के गरबा आयोजन को देखने के लिए नीमच ही नहीं आसपास के जिलों से भी कई बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त आते हैं इस बार भी कई ग्रुप ने रोजाना एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देना शुरू कर दिया है।

22 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले इस गरबा आयोजन के प्राइम स्पॉन्सर हैं जय श्री गणेश ट्रेवल्स, ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, किडजी स्कूल, सेनी पान, को स्पॉन्सर है नित्यम आर्ट ज्वैलर्स, लस्सी मक्खन दा ढाबा, गोपी मिष्ठान, प्लेयर्स फ्यूजन, मंगलम होटल एंड रिजॉर्ट्स, द ब्रांड हब इलेक्ट्रॉनिक होम किचन अप्लायंसेज, शर्मा टिंबर प्लाईवुड, सुराना सैनिटरी, मैट्रिक्स फैमिली सेलून, होटल राजस्थानी, श्री एस आर ग्रुप ऑफ कॉलेज, द होली फूड कैफे एंड रेस्टोरेंट,बी एल नागदा कॉन्ट्रेक्टर और इंजीनियर और अरिहंत फ्लेक्स ।

डांडिया आयोजन व्यवस्थाओं को संभालने में रोटरी क्लब डायमंड के कमल आंजना, दीपक ऐरन, सुमित मित्तल, धीरज गांधी, गुणवंत जैन, दिलीप जोशी, हर्ष शर्मा, कृष्णा शर्मा, गोपाल शर्मा, अभय नाहर, अनुज माहेश्वरी, गोविंद सैनी, हिमांशु अहीर, करणवीर सिंह, लोकेन्द्र अग्रवाल, पंकज मुंडरा, प्रमोद शर्मा, प्रवीण गोदावत, राज साहू, संदीप दरक, संजय सोनी, सिद्धार्थ जैन, सोहित पोरवाल, सुनील सोनी अजीत कोठीफोडा, संजय कोठारी, आशीष गर्ग (गगन), पंकज मूंदड़ा सहित सभी रोटरी डायमंड सदस्य गण व पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed