• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ के कलाकारों ने भोपाल में मनाई नवरात्रि, अंडरप्रिविलेज्ड बच्चियों और लोकल महिलाओं के साथ किया गरबा

Andher Nagri by Andher Nagri
September 30, 2025
in देश-विदेश, मध्यप्रदेश, शिक्षा, समाज
0
प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ के कलाकारों ने भोपाल में मनाई नवरात्रि, अंडरप्रिविलेज्ड बच्चियों और लोकल महिलाओं के साथ किया गरबा
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नवरात्रि बना खास, जब प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी की टीम ने भोपाल की नन्हीं देवियों और महिलाओं संग खेला गरबा

नवरात्रि देवी शक्ति का पर्व है, जहाँ बेटियों को देवी का रूप मानकर उनको पूजा जाता है।

इसी भावना के साथ सन नियो के शो “प्रथाओं की ओढ़े चुन्नरी:बींदणी के कलाकार नवरात्रि पर झीलों की नगरी भोपाल पहुचे और एक खास दिन बिताया। इस दौरान कलाकार गौरी शेलगांवकर, आकाश जग्गा और मोनिका खन्ना ने प्रशंसकों से मुलाकात की और एनजीओ की अंडरप्रिविलेज्ड बच्चियों और भोपाल की लोकल महिलाओं के साथ गरबा खेला।

साथ ही कई मज़ेदार एक्टिविटी का हिस्सा बनें। इन एक्टिविटीज के जरिए अपनी नवरात्री को सही मायने में सार्थक बनाया। ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ शो की कहानी इसके मुख्य किरदार घेवर (गौरी शेलगांवकर द्वारा अभिनीत किरदार) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक जीवंत और साहसी लड़की है और राजस्थान के एक छोटे से गाँव में बड़ी हुई है।

माता-पिता को खोने के बाद उसका पालन-पोषण उसके बड़े भाई और भाभी ने किया। लेकिन अचानक उसकी हंसती खेलती जिंदगी में तूफ़ान तब आता है जब एक नवजात बच्चा उसके जीवन में प्रवेश करता है और ये दो दुनिया के बिलकुल अलग लोगों को एकसाथ जोड़ता है। ऐसे में घेवर खुद को कई चुनौतीयों और संघर्ष से घिरा पाती हैं।

महिला सशक्तिकरण को बयां करती यह आत्मसमर्पण, प्यार, त्याग की कहानी के बारे में अधिक जानने के लिए देखिए यह शो हर रोज़ सोमवार से रविवार, रात 9 बजे सिर्फ सन नियो पर।  अपना अनुभव साझा करते हुए घेवर का किरदार निभाने वाली गौरी शेलगांवकर ने कहा, “भोपाल शहर में नवरात्रि के इस ख़ास दिन को बिताना मेरे लिए बहुत खास रहा।

यहाँ हम अपने कई ऐसे फैंस से मिले जो हमें अपने शो के किरदार के नाम से पहचानते थे, इतना ही नहीं हमने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। यहाँ का सबसे यादगार पल था एनजीओ में रहने वाली उन देवियों (अंडरप्रिविलेज्ड बच्चियों) से मिलना,जिन्हें हमने उपहार स्वरुप गरबा के कपड़े भेंट किए, इतना ही नहीं उनके साथ गरबा भी खेला। यह अनुभव और उनके चेहरे की मुस्कान दोनों बहुत ख़ास थे। यह देखते हुए सन नियो ने वास्तव में अपनी फिलॉसफी ‘दिल से जियो’को साकार किया।

साथ ही एक महिला क्लब का भी दौरा किया जहाँ हमने भोपाल की लोकल महिलाओं से मुलाक़ात की और गरबा खेला। इस बार की नवरात्रि की यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगी।”कुंदन का किरदार निभाने वाले अभिनेता आकाश जग्गा ने बताया,“नवरात्रि के दौरान भोपाल आना और एनजीओ में नन्ही कन्याओं से मिलकर उनका आशीर्वाद लेना, किसी सौभाग्य से कम नहीं था।

इस ख़ास उत्सव में इन बच्चियों का परिवार बनकर उनके साथ समय बीताना और उनके साथ गरबा खेलना इस यात्रा का सबसे खूबसूरत हिस्सा रहा। भोपाल की लोकल महिलाओं से रूबरू हुए, कलाकार के रूप में अपने अनुभव साझा किए। इस सराहनीय पहल के लिए मैं सन नियो चैनल की टीम का आभारी हूँ। इसके आलावा हम भोपाल सिटी घूमें, यहाँ के लोकल स्ट्रीट स्नैकिंग पोहा-जलेबी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का आनंद लिया।

”रमकुड़ी का किरदार निभाने वाली चर्चित अभिनेत्री मोनिका खन्ना ने अपनी भावनाएँ साझा करते हुए कहा, “नवरात्रि के त्यौहार ने हमें शूटिंग से कुछ पल निकालकर एक सार्थक कार्य करने का अवसर दिया। एनजीओ की बच्चियों से मिलना, उनके साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में शामिल होना एक बेहद सुंदर अनुभव था।

कहते हैं हर स्त्री देवी का रूप होती है, शायद इसी दिव्य संयोग से हमें भोपाल में इतनी देवियों से मिलने का अवसर मिला। इतना ही नहीं हमने झीलों से घिरे इस ग्रीन सिटी की खूबसूरत महिलाओं से भी मुलाक़ात की और वह सब गरबे के कपड़े में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। नवरात्री का त्योहार हमेशा लोगों की खुशियों को दोगुना कर देता है। हमने इस शहर का खूब आनंद लिया और मैंने यहां की फेमस पिथोरा पेंटिंग भी खरीदी। 

यह नवरात्रि मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगी।”इस प्रकार, भोपाल की यह यात्रा प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी की टीम के लिए भक्ति, आनंद और एकता का उत्सव बन गई। इसने न केवल कलाकारों को अपने दर्शकों से जोड़ा, बल्कि नवरात्रि के वास्तविक भाव को भी जीवित किया क्योंकि हर बेटी और हर स्त्री में देवी के स्वरूप है

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलाकार#नवरात्री#फिल्म#भोपाल#मध्यप्रदेश
Previous Post

ब्यावरा में बनेगा आधुनिक रेस्ट हाउस, भूमिपूजन की तैयारी पूरी राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने किया निरीक्षण

Next Post

बिहार/मधुबनी। माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा कराया गया २११ कन्या पूजन

Next Post
बिहार/मधुबनी। माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा कराया गया २११ कन्या पूजन

बिहार/मधुबनी। माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा कराया गया २११ कन्या पूजन

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri