दतिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला दतिया में आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सउनि भंवर सिंह यादव, सउनि रामजीशरण यादव और प्रआर ओमप्रकाश के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया,
उनके सेवाकाल के योगदान को सराहना की गई, उनके उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम में एस.डी.ओ.पी. अनुभाग बडौनी, रक्षित निरीक्षक सहित कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।









