,

दतिया। विजयदशमी पर चिरूला थाना परिसर में शस्त्र पूजा।

दतिया। गुरुवार को विजयदशमी पर चिरूला थाना परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इसमें थाना प्रभारी नितिन भार्गव सहित सभी पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। यह पूजा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। इस अवसर पर पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच शस्त्रों की पूजा संपन्न हुई। पूजा के दौरान…

1 minute

Read Time

दतिया। गुरुवार को विजयदशमी पर चिरूला थाना परिसर में पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इसमें थाना प्रभारी नितिन भार्गव सहित सभी पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। यह पूजा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है।

इस अवसर पर पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच शस्त्रों की पूजा संपन्न हुई। पूजा के दौरान विशेष रूप से बंदूक, राइफल और गन जैसे शस्त्रों की आराधना की गई। मां दुर्गा का आह्वान कर नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा और समाज में शांति स्थापित करने की कामना की गई।

थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि यह पूजा हर साल नियमित रूप से की जाती है, जिसमें सभी पुलिसकर्मी एकजुट होकर शस्त्रों की सफाई और पूजा करते है। परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के साथ-साथ शस्त्रों की शुद्धता भी सुनिश्चित की गई, ताकि वे अपना कार्य सही तरीके से कर सकें।

इस अवसर पर थाना प्रभारी नितिन भार्गव, प्रधान आरक्षक संतोष, प्रधान आरक्षक राजीव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण, प्रधान आरक्षक विजय कौशल, आरक्षक अमित यादव, दिपेश गुप्ता, कपिल शर्मा, जितेन्द्र, भूपेंद्र, योगेन्द्र, शिवम्, अखलेश, शिवराम गुर्जर, राजेश शुक्ला, महिला मौनिका आदि मौजूद रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed