,

UMARIA के थाना चंदिया क्षेत्र में ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकी 50 वर्षीय महिला, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया

उमरिया के थाना चंदिया क्षेत्र में अग्रसेन चौराहा के पास एक 50 वर्षीय महिला मिली हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07-10-2025 को शाम 06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल चंदिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया…

1 minute

Read Time

उमरिया के थाना चंदिया क्षेत्र में अग्रसेन चौराहा के पास एक 50 वर्षीय महिला मिली हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07-10-2025 को शाम 06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल चंदिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक राघवेंद्र कुशवाहा एवं पायलेट प्रदीप कुमार यादव ने मौके पर पहुँचकर 50 वर्षीय महिला को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बताया कि 50 वर्षीय महिला घर की राह भटक गयी हैं जिनके हाथों में अज्ञात कारणों चोट लग गयी हैं । डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चंदिया भर्ती करवाया गया ।

प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित महिला जिला पन्ना की रहने वाली थी जो रास्ता भटक कर चंदिया पहुँच गयी थी। पीड़ित महिला द्वारा बताए मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर उनके परिजनों को सूचित किया और पीड़ित महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed