,

एडवांस्ड किड्स एकेडमी में रेड कलर कॉन्सेप्ट डे मनाया गया ।

जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट जीरापुर 15 अक्टूबर एडवांस्ड किड्स एकेडमी में आज रंगों की दुनिया को बच्चों ने और भी खुशनुमा बना दिया जब विद्यालय में रेड कलर कॉन्सेप्ट डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लाल रंग के परिधान पहनकर भाग लिया। स्कूल परिसर में…

1 minute

Read Time

जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट

जीरापुर 15 अक्टूबर एडवांस्ड किड्स एकेडमी में आज रंगों की दुनिया को बच्चों ने और भी खुशनुमा बना दिया जब विद्यालय में रेड कलर कॉन्सेप्ट डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लाल रंग के परिधान पहनकर भाग लिया।

स्कूल परिसर में हर तरफ लाल रंग की झलक दिखाई दी। कक्षा सजावट से लेकर खिलौनों, फलों और चित्रों तक सब कुछ लाल रंग में रंगा नजर आया।

बच्चों ने सेब, गुलाब, लाल गुब्बारे और लाल टोपी जैसी वस्तुओं के माध्यम से लाल रंग की पहचान सीखी। शिक्षिकाओं ने बच्चों को रंगों के महत्व और उनके उपयोग के बारे में भी सरल व रोचक तरीके से जानकारी दी।

विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि ऐसे थीम-बेस्ड डे बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने और रंगों की पहचान को मजबूत करने का एक मनोरंजक तरीका हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने मिलकर समूह फोटो खिंचवाया और “रेड कलर डे” को यादगार बना दिया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed