• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

उर्वरक विक्रेता दुकानों पर रेट लिस्‍ट लगाएं, ओवर रेट की शिकायत पर लाइसेंस निरस्‍त करें- कलेक्‍टर राजगढ़

Andher Nagri by Andher Nagri
October 16, 2025
in प्रशासन, मध्यप्रदेश, रोजगार
0
उर्वरक विक्रेता दुकानों पर रेट लिस्‍ट लगाएं, ओवर रेट की शिकायत पर लाइसेंस निरस्‍त करें- कलेक्‍टर राजगढ़
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिला प्रशासन का ई-केवायसी अभियान को भोपाल में आयोजित कलेक्‍टर-कमिश्‍नर बैठक में सराहा समय-सीमा बैठक आयोजित

राजगढ़ 13 अक्‍टूबर, 2025 सभी अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिले की सभी खाद-बीज दुकानों पर रेट लिस्‍ट चस्पा हो जाए, कहीं से भी ओवर रेट की शिकायत प्राप्‍त होती है तो तत्‍काल उवर्रक दुकान का लाइसेंस रद्द करें।

साथ ही किसान अगर उर्वरक विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्‍य से अधिक मूल्‍य पर उर्वरक विक्रय करता है तो जिला स्‍तरीय टोल फ्री नंबर 07372181 व श्री प्रहलाद सिंह बारेला सहायक संचालक कृषि 81098 23652 पर शिकायत दर्ज कराएं।

भावंतर भुगतान योजना में किसी भी प्रकार की समस्‍या हो तो श्री व्‍ही.के. नायता सहायक संचालक कृषि के मोबाईल नंबर 6269902405 पर संपर्क कर सकते हैं। यह निर्देश कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिए।

इस अवसर पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्‍टर श्री प्रताप सिंह चौहान भी उपस्थित रहें।बैठक में कलेक्‍टर डॉ मिश्रा ने सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का सभी जिला अधिकारी गंभीरता से निराकरण करें। खाद्य विभाग, कृषि विभाग, जल निगम, सीएमओ ब्‍यावरा, खनिज विभाग जो शिकायतें लम्बित हैं, उनमें उचित जवाब डालें और निराकरण करें।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग जिम्‍मेदारी तय कर शिकायते क्‍लोज करें। बिना अनुमति मुख्‍यालय छोडने पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ को एससीएन जारी करने के निर्देश दिए। चाइल्‍ड लाईन में रिकार्ड संधारण ठीक न होने पर श्री मनीष शर्मा की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम, एसडीओपी को निर्देशित किया कि पटाखें की दुकाने व्‍यवस्थित और सुरक्षित जगह ही लगाएं। साथ ही स्‍वयं जाकर स्‍थल का निरीक्षण भी करें। उन्‍होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों की ई-ऑफिस आईडी लॉगिन रहें।

सीईओ जनपद पंचायत खिलचीपुर अपनी टीम को ई-ऑफिस में फाईलों का मूवमेंट बढ़ाएं। साथ ही उन्‍होंने बैठक में कोर्ट प्रकरणों की भी प्रकरण वार समीक्षा की।बैठक में कलेक्‍टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ई-केवायसी अभियान को गत दिवस भोपाल में आयोजित कलेक्‍टर-कमिश्‍नर बैठक में भी सराहा गया है।

अभी जो ई-केवायसी बची हैं , सीईओ जनपद पंचायत इसे भी पूर्ण करें। भावांतर योजना में जिन जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगी है, वह मण्‍डी में समन्‍वय कर सभी व्‍यवस्‍था देखें, किसानों को किसी भी प्रकार की समस्‍या न हो यह सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहें।।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#पुलिस#मध्यप्रदेश#राजगढ़#राजनीति
Previous Post

अवैध मदिरा संग्रहण, विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध मदिरा जप्‍त की

Next Post

सीएमएचओ ने मिसोप्रोसटोल, मिफिप्रोस्टल और एविल बिना डॉक्टर पर्चे के न देने को कहा; 12 स्टोरों को नोटिस जारी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri