भिण्ड 28 अक्टूबर 2025/कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में विद्युत विभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई।
इस दौरान विद्युत विभाग के उप महाप्रबंधक भिण्ड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने बैठक में स्मार्ट मीटर जल्द से जल्द लगाए जाने निर्देश दिए, विद्युत विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने और विद्युत बिलों में सुधार करने विद्युत विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए।








