, , ,

पुण्य पथ के नायक थे स्व.श्री प्रवेश अग्रवाल, जिंदादिली और सेवा भाव से लोगों के दिलों में बनाई थी एक अलग जगह।

पवन परमार जिला ब्यूरो संवाददाता देवास। इंदौर के मशहूर उद्योगपति और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्री प्रवेश अग्रवाल का दुखद निधन पूरे समाज में दिल दहलाने वाला है। अपनी सादगी सरलता और विनम्रता के लिए पूजे जाने वाले स्व.श्री प्रवेश अग्रवाल हमेशा सामाजिक कार्य में एवं छोटे से छोटे से कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति…

2 minutes

Read Time

पवन परमार जिला ब्यूरो संवाददाता देवास।

इंदौर के मशहूर उद्योगपति और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्री प्रवेश अग्रवाल का दुखद निधन पूरे समाज में दिल दहलाने वाला है।

अपनी सादगी सरलता और विनम्रता के लिए पूजे जाने वाले स्व.श्री प्रवेश अग्रवाल हमेशा सामाजिक कार्य में एवं छोटे से छोटे से कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति देते थे। उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत नेवी में एक कैप्टन के रूप में की थी।

उसके बाद में बिजनेस के क्षेत्र में आए और सफलता हासिल की और फिर देवास में अपने राजनीतिक जीवन को प्रारंभ कर देवास को अपने कर्मभूमि बनाया। पूर्ण समर्पण के साथ यहां के लोगों का आशीर्वाद और विश्वास पाया। उनकी सोच और विचार सदैव उन्हें पूजनीय बना गए।

उन्होंने सदा राजनीति में युवाओं को मौका दिया उन्हीं के खास गरीब साथी कांग्रेस नेता प्रिंस कटेश्रिया सोमवार को जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस नेता स्व.श्री प्रवेश अग्रवाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बड़े विनम्र और भावुकता के साथ उन्होंने बताया कि अग्रवाल एक सच्चे जनसेवक थे.

देवास की सबसे बड़ी नर्मदा कलश यात्रा में नर्मदा जयंती पर निकलते, जिससे देवास में धार्मिक सनातनी शक्ति को जोड़ा, जिन्होंने सदा निस्वार्थ भाव से सबके लिए सेवा का भाव रखा और सेवाएं की। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सेवा में समर्पित किया।

वे समाज की दिशा को बदलने के लिए राजनीति में आए उन्होंने युवाओं को मुख्य रूप से राजनीति में जोड़कर सदैव उनको आगे बढ़ाने के लिए श्री अग्रवाल प्रयत्नशील रहे।

कांग्रेस के युवा प्रिंस कटेश्रिया को हमेशा वह अपने साथ हर मंच हर कार्यक्रम में अहमियत और सम्मान देते थे। और युवाओं को अवसर देने में सदैव दरिया दिल थे।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, गुरु चरण सिंह सलूजा ने श्री अग्रवाल के बारे में विस्तार से उनके नेक कर्म और सेवा कार्य को बताया कांग्रेस के बाल अध्यक्ष प्रिंस कटेश्रिया के साथ हर जगह परछाई के रूप में नजर आते और उनको बड़े भाई की तरह ताकत देते।

प्रिंस ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत श्री अग्रवाल की प्रेरणा से ही की थी।

ना सिर्फ वह एक अच्छे राजनेता थे, बल्कि एक बहुत बड़े व्यक्तित्व के होने के बाद भी एक साधारण और सरल जीवन आज संपूर्ण समाज के लिए मिसाल बन गई।

देवास के इतिहास में श्री प्रवेश अग्रवाल का नाम अमर हो गया। उनके जैसा कोई दूसरा नेता देवास की जमीन पर नहीं आ सकता। नर्मदा नायक के रूप में उनकी स्मृतियां सदैव याद रहेगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed