, ,

कलेक्टर श्रीमती यादव ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्या सुनी, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 28 अक्टूबर/कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई की गई। कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में आये नागरिकों से आवेदन प्राप्त करते हुए उनकी समस्या सुनी गई और अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए।इस अवसर…

2 minutes

Read Time

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 28 अक्टूबर/कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई की गई।

कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में आये नागरिकों से आवेदन प्राप्त करते हुए उनकी समस्या सुनी गई और अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती किरण बरबड़े, प्रेम नारायण परमार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में ग्राम बंजारी बल्डी निवासी बनेसिंह ने आम रास्ता बंद करने पर आवेदन दिया। उसने बताया कि गांव निवासी अनावेदक व्यक्ति द्वारा मेरे परिवारजनों के लिये शासकीय आम रास्ता बंद कर दिया है।

उक्त रास्ते से अन्य ग्रामीणों को निकलने दिया जा रहा है, जबकि प्रार्थी के परिवार के सदस्यों के निकलने पर झगड़ा किया जा रहा है। कलेक्टर ने पुलिस विभाग को आवेदन निराकरण के लिया सौंपा।

ग्राम लाडवन निवासी बजेसिंह ने विद्युत बिल में सुधार करवाने के लिये आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि आटा चक्की के लिये विद्युत कनेक्शन है, जिसका जून में त्रुटीवश 19557 रुपए का बिल प्रदाय किया गया।

जिसे संशोधित करवाकर नया विद्युत बिल प्रदान करवाया जाए। कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

ग्राम दमदम निवासी देवीसिंह ने वृद्धावस्था पेंशन के लिये आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि वृद्धावस्था के दौरान मिलने वाली पेंशन के लिये नियमानुसार आवेदन करने के बावजूद लाभ नहीं मिल रहा है। वृद्धावस्था पेंशन चालू करवाई जाए।

कलेक्टर द्वारा जनपद सीईओ नलखेड़ा को आवेदन निराकरण करने हेतु सौंपा गया। आवेदक महेश नील निवासी कस्बा बड़ौद ने मानदेय भुगतान करवाने के लिये आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौद में सफाई मित्र के रूप में कार्य कर रहा है।

सफाई मित्र के लिये मिलने वाले मानदेय का भुगतान विगत 11 माह से नहीं हुआ है, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने सीएमएचओ को जांच कर रूके हुए मानदेय का भुगतान करवाने के निर्देश दिए।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed