,

निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैम्प का सफल आयोजन

अंधेर नगरी आगर मालवा, 30 अक्टूबर/मध्यप्रदेश शासन एवं परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार तथा कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी द्वारा गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय, नलखेड़ा में निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में जिला परिवहन अधिकारी जया बसावा द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी आगर मालवा, 30 अक्टूबर/मध्यप्रदेश शासन एवं परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार तथा कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी द्वारा गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय, नलखेड़ा में निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैम्प का आयोजन किया गया।

कैम्प में जिला परिवहन अधिकारी जया बसावा द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई। इस अवसर पर कुल 52 छात्राओं के निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वर्ग में सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed