, , ,

नियमों की अनदेखी कर ट्रक की जगह है ओवरलोड ट्रैक्टरों से की जा रही यूरिया खाद ढुलाई

ठेकेदार की मनमानी, नियमों की अनदेखी कर ट्रक की जगह है ओवरलोड ट्रैक्टरों से की जा रही यूरिया खाद ढुलाई प्रशासन कर रहा है बड़ी घटना का इंतजार। दतिया। क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ट्रक की जगह खाद उठाने के लिए ट्रैक्टर लगाए जा रहे है, जिनमें से…

1 minute

Read Time

ठेकेदार की मनमानी, नियमों की अनदेखी कर ट्रक की जगह है ओवरलोड ट्रैक्टरों से की जा रही यूरिया खाद ढुलाई प्रशासन कर रहा है बड़ी घटना का इंतजार।

दतिया। क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

ट्रक की जगह खाद उठाने के लिए ट्रैक्टर लगाए जा रहे है, जिनमें से कई ट्रैक्टर चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रैक्टर पर नंबर, ट्रॉली पर नंबर तक नहीं है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर खाद की रेक आई है किसानो के लिए जिसे सोसाइटी सेवड़ा, भांडेर और इंदरगढ़ तक पहुँचाना है ठेकेदार के द्वारा खाद की ढुलाई ओवरलोड ट्रैक्टरों से की जा रही है।

यह न केवल परिवहन नियमों का उल्लंघन है बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार का कहना है कि “रेक रोकने पर पेनल्टी लगती है, इसलिए ट्रैक्टर ही चलेंगे, घटना होती है तो हो जाए।”

इस तरह का गैर जिम्मेदाराना रवैया प्रशासन और आमजन दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed