• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इंदौर

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जनप्रतिनिधियों तथा इंदौर पुलिस कमिश्नर सहित नागरिकों ने लगाई देश की एकता और अखंडता के लिए दौड़

Andher Nagri by Andher Nagri
October 31, 2025
in इंदौर, देश-विदेश, मध्यप्रदेश, राजनीति
0
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जनप्रतिनिधियों तथा इंदौर पुलिस कमिश्नर सहित नागरिकों ने लगाई देश की एकता और अखंडता के लिए दौड़
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सभी ने ली राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ।

इंदौर – भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2025 को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर, आज दिनांक 31.10.25 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रन फ़ॉर यूनिटी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

नेहरू स्टेडियम से शुरू इस मैराथन दौड़ में माननीय मंत्री म.प्र.शासन श्री तुलसीराम सिलावट, माननीय विधायक श्री मधु वर्मा, माननीय विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, माननीय विधायक श्री रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा व अन्य जनप्रतिनिधियों

एवं पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारिगण के साथ बड़ी संख्या में बच्चे, युवा व बुजुर्ग, महिलाओं सहित करीब 2500 से ज्यादा नागरिकों ने इसमें भाग लिया।

इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र गौरव श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को नमन करते हुए, देश की एकता और अखंडता को इसी प्रकार अक्षुण्ण बनाए रखेंगे और देश मे एकता व सुरक्षा की भावना को बनाये रखने का भरसक प्रयास करेंगे, ऐसी शपथ ली।

तत्पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों व पुलिस कमिश्नर इंदौर ने फ्लैग ऑफ कर, मैराथन दौड़ को रवाना किया गया।

जो नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर जीपीओ चौराहा, छावनी चौराहा, सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा (छोटी ग्वालटोली) , मधु मिलन चौराहा, शिवाजी वाटिका चौराहा, एसबीआई बैंक टी होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पर समापन हुआ।

इस मैराथन में पुलिस कमिश्नर इंदौर व माननीय मंत्री, जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिभागियों के साथ देश एकता और अखंडता को प्रेरित करने के लिए दौड़ लगाई।

इस दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों व पुलिस कमिश्नर इंदौर ने कहा कि हमारे राष्ट्र गौरव “लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की एकता और अखंडता की भावना आज भी हमारे भीतर जीवित है, हमें सिर्फ उसे कर्म में उतारना है।”

इंदौर के लोगों ने उस भावना को दौड़ में बदल दिया, जिसमें कदम देश के लिए उठे और सांसें देशभक्ति की लय में चलीं। आज इंदौर ने यह दिखा दिया कि देश की एकता सिर्फ शब्द नहीं — यह हर इंदौर वासियों के दिल की धड़कन है।

उक्त मैराथन कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#उत्तरप्रदेश#कलेक्टर#मध्यप्रदेश#राजगढ़#राजनीति
Previous Post

सीएमएचओ कार्यालय को नवीन जिला अस्पताल एक सप्ताह में शिफ्ट करवाएं- कलेक्टर श्रीमती यादव

Next Post

अपने ही चाचा के घर से चोरी पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर पर्दाफाश कर, आरोपियो को किया गिरफ्तार।

Next Post
अपने ही चाचा के घर से चोरी पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर पर्दाफाश कर, आरोपियो को किया गिरफ्तार।

अपने ही चाचा के घर से चोरी पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर पर्दाफाश कर, आरोपियो को किया गिरफ्तार।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri