दतिया 01 नवम्बर 2025 दतिया में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस स्थानीय डाईट परिसर में हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के आगमन पर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं सीईओ जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ। तत्पश्चात विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रदीप अग्रवाल ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प दिलवाया, साथ ही बाल विवाह निषेध का संकल्प भी सभी से करवाया। इसके उपरांत मध्यप्रदेश गान का सामूहिक वाचन हुआ, जिसने कार्यक्रम को भावनात्मक गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा देश्भक्ति एवं म.प्र. की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी। जिनसे पूरा परिसर उत्साह एवं उमंग से भर उठा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्यजन आदि उपस्थित रहे।

























