, ,

विधिक सेवा सप्ताह के सफल आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत बने नोडल अधिकारी

9 से 14 नवम्बर तक जिलेभर में होंगे जनजागरूकता एवं न्यायिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम। दतिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी 9 नवम्बर 2025 को विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक “विधिक सेवा सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान आमजन को…

1 minute

Read Time

9 से 14 नवम्बर तक जिलेभर में होंगे जनजागरूकता एवं न्यायिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम।

दतिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी 9 नवम्बर 2025 को विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक “विधिक सेवा सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा।

इस सप्ताह के दौरान आमजन को न्यायिक सेवाओं की जानकारी, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता और निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर स्वप्निल वानखडे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह सप्ताह न्यायिक व्यवस्था के प्रति जनविश्वास बढ़ाने और समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

इस आयोजन को प्रभावी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय कुमार तेम्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि नोडल अधिकारी संबंधित विभागों, न्यायिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करें।

विधिक सेवा सप्ताह के दौरान ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक विधिक साक्षरता शिविर, कानूनी परामर्श केंद्र, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, स्कूल- कॉलेजों में जनजागरूकता कार्यक्रम और विधिक सहायता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा, महिला एवं बाल संरक्षण, श्रम कानून, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, घरेलू हिंसा, सिविल व आपराधिक मामलों में निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत की प्रक्रिया आदि विषयों पर भी विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी विभागों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि विधिक सेवा सप्ताह का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को प्राप्त हो सके और “न्याय सबके लिए” की भावना को साकार किया जा सके।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed